Trending

सरकार आपके द्वार : ग्रामीण सड़कों का जाल बिछेगा, कल्याण छात्रावासों का होगा कायाकल्प : हेमंत सोरेन

a3912.jpeg

गुमला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गठबंधन सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 18 हजार शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में गरीब, मजदूर, महिला और युवाओं के आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार दरअसल व्यापारियों की जमात है। झारखंड की खनिज संपदा से व्यापारियों का पेट भरता है लेकिन स्थानीय लोग गरीब रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने महंगाई के लिए भी केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याणकारी राज्य बनाने के उद्देश्य के तहत सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत की जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को पेंशन दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने 20 वर्षों में महज 16 लाख लोगों को पेंशन दिया जबकि हमने 4 साल के कार्यकाल में 36.20 लाख लोगों को पेंशन दिया। विधवा और दिव्यांगों को भी पेंशन दिया जा रहा है। 

सीएम हेमंत ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, दीदी-बाड़ी योजना, फूलो झानो योजना संचालित करने के साथ-साथ जेएसएलपीएस के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी महिलाओं से अपील की है कि वे हड़िया-दारू बेचना छोड़कर स्वरोजगार करें और अपने और अपने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि झारखंड के आदिवासी युवा हड़िया-दारू पीकर अपना जीवन बर्बाद करेंगे तो सिद्धो-कान्हू, बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया और दिशोम गुरू शिबू सोरेन का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सहायता देने के लिए हमारी सरकार गुरुजी स्टूडेंट गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाए हैं जिसमें उन्हें बिना गारंटर के 15 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। विदेश में शिक्षा हासिल करने के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है। पहले चरण में 80 स्कूल खोले गए हैं। भविष्य में ऐसे 5 हजार स्कूल खोलेंगे। इन स्कूलों में उच्च शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में बच्चियां हॉकी स्टार बन रही है। सरकार उनको प्रोत्साहन राशि के साथ सरकारी नौकरी में भी वरीयता देगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form