रांची:शनिवार को धनबाद के मुराईडीह में अवैध खनन स्थल की भराई में दर्जनों मजदूर फंस गए.जिसके बाद आसपास खलबली मच गई.शनिवार को बीसीसीएल एरिया एक के मुराईडीह पेच की बंद ओल्ड खदान को भरा जा रहा था. लेकिन खदान के मुहाने को बंद करते हीं अचानक अंदर से चीख-पुकार मच गयी.जिससे वहां मौजूद लोगों को भयंकर डर सताने लगा.
जिंदा दफ्न होने से बचे मजदूर
दरअसल बीसीसीएल अधिकारी सीआइएसएफ जवानों की तैनाती में अवैध खनन स्थल का भराई कार्य चल रहा था. मुहाने को भरते हीं अचानक से बचाव-बचाव की चीख पुकार मच गयी. जिसके बाद अफरातफरी मच गयी.कुछ बुरा होने के अंदेशे को लेकर तुरंत मुहाने से मलबे को हटाया जाने लगा. मुहाने के खुलते हीं वहां से करीब एक दर्जन मजदूर बाहर निकले. ये सारे मजदूर बाइक और साइकिल लेकर खदान के अंदर गए हुए थे. समय रहते मुहाने को खोल कर इनकी जान बचाई गई. अगर कहीं इनकी चीख ना सुनाई पड़ती तो इन मजदूरों को जिंदा खदान के अंदर दफ्न होना पड़ता.
