
गुना : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां डंपर से टक्कर के बाद यात्री बस में आग लग गई। हादसे में 12 लोग जिंदा जल गए। वहीं, डंपर के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार हादसे में 13 लोगों की जान गई है। 16 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गया। धटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी ने पहुंच कर दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav) ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गुना SP विजय कुमार खत्री ने बताया कि बस में करीब 30 सवारियां थीं। हादसा के बाद का मंजर कितना भयावह था उसका अनुमान आप केवल इस इस बात से लगा सकता है कि शव को उठाने में अंग गिर रहे थे। करीब 7 शव आपस में चिपक गए थे। शव ऐसे जले थे कि परिजन भी नहीं पहचान रहे थे। आलम यह था कि शव को बाहर निकालने में कर्मियों के हाथ कंप रहे थे।