गोड्डा: गोड्डा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक और कार में सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा नए समाहरणालय के पास हुआ है। वहीं हादसे के बाद मौके का फायदा उठा कर कार में सवार लोग फरार हो गए। घटना के लेकर मिली जानकारी के अनुसार बाइकसवार दोनों शख्स कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने के लिए के लिए बासुकीनाथ धाम जा रहे थे। इस दौरान समाहरणालय गेट के नजदीक धुंध होने की वजह से बाइकसवार को बैरिकेडिंग नहीं दिखी। इसी दौरान सामने बारात से लौट रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत बाइक सवार को लेकर अस्पताल की ओर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
