*🔅दिनांक = 2 - नवम्बर- 2025*
*🔅दिन = रविवार*
*🔅संवत् = 2082*
*🔅मास = कार्तिक मास*
*🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष*
*🔅तिथि= एकादशी तिथि आज सुबह 7 : 31 तक उसके बाद द्वादशी तिथि रहेगी*
*आज का राहूकाल:- शाम 04 : 30 से 06 : 00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी।आज व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
वृषभ राशि :- आज का दिन संपत्ति संबंधित मामलों में काफी अच्छा है।आज आप भवन या भूमि की खरीददारी कर सकते हैं।साथ ही आज दिन के दूसरे हिस्से में आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।आज आपके विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।
मिथुन राशि :- आज का दिन पक्ष में रहेगा।आज आपकी परिस्थिति तेजी से बदलने लगेंगे।आपको ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरुद्ध हो गया है मानसिक तनाव भी आपको मिल सकता है।
कर्क राशि :- आज कोशिश करनी है कि वह अपने मामलों में ही सीमित रहें।दूसरों के मामलों में पड़ने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आज खुद को रिलैक्स महसूस करने के लिए पार्क में जाकर थोड़ा समय जरूर बीताएं।
सिंह राशि :- आपके मन में आज घरेलू मामलों को लेकर काफी उथल पुथल रहने वाली है।आज दोपहर बाद आपके लिए तनाव और बढ़ सकता है।आपको गृहस्थ जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि :- खर्चों में आज कमी देखने को मिलेगी।जिससे आज आपको शांति का अनुभव होगा।आज आपको अपनी संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती है।
तुला राशि :- आज अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा साबित होगा।अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि :- आज अपने खानपान और अपने लाइफस्टाइल पर थोड़ा फोकस करना होगा।आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।आज आपको काम करने में सुख और सफलता दोनों मिलेगी।
धनु राशि :- आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाबी हासिल होगी।आज आप कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे।आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मकर राशि :- व्यापारी वर्ग के लोगों को व्यापार में आज पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा।माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा,केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।
कुंभ राशि :- आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है।आज आपके सामने तमाम तरह की परेशानियां आ सकती हैं।आप अपनी सूझबूझ से सभी कठिनाइयों को हल करने में सफल रहेंगे।
मीन राशि :- आज हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।धन लाभ व बचत के अच्छे योग है