बिहार : 4 सहेलियों ने खाया जहर, 1 की मौत; 3 गंभीर

ambulance.jpg

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनखेज मामला सामने आया है। यहां 4 सहेलियों ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिससे एक की मौत हो गई है। बाकी तीन लड़कियों की हालत गंभीर है। फिलहाल तीनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। चारों लड़कियों  नाबालिग है। उन्होंने जहर का सेवन क्यों किया अबतक इस बारे में कुछ पता नहीं पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोग अस्पताल ले गए
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड की रहने वाली पूनम कुमारी, लकी कुमारी, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी ने रविवार को सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने तुरंत लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन चारों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लकी मृत घोषित कर किया वहीं बाकी तीन का इलाज जारी है। इन सब में सबसे बड़ी बात यह है आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि तीनों लड़कियों ने एक साथ जहर खाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चारों एक ही स्कूल में पढ़ती है। रविवार शाम चारों बाजार कुछ खरीदारी करने गई थी। थोड़ी देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि कुछ देर बाद सूचना मिली की चारों जहर खाकर बेहोशी हालत में पड़ी है। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद आनन-फानन में हम वहां पहुंचे। प्राथमिक इलाज के चारों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चार में से दो लड़की सगी बहनें है। जिसमें से एक की मौत हो गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form