कलयुगी पिता! पत्नी की गैर मौजूदगी में 4 साल के बेटी से रेप

 

rape24.jpg

रांची: चान्हो प्रखंड से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कलयुगी पिता ने अपनी 4 साल की बेटी के साथ दरंदगी की घटना को अंजाम दिया है। जिस वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया था उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को मेडिकल जांच के अस्पताल भेजा गया है।


मायके गई थी मां
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चान्हो में रहने वाले आरोपी युवक का ससुराल थोड़ी ही दूरी पर है। उसकी पत्नी अपने परिजनों से मिलने मायके गई थी। युवती अपने तीन बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। वहीं,अपने 4 साल की बेटी को घर में पिता के पास छोड़ दिया था। इसी दौरान पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब मां वापस घर लौटी तो बेटी की हालत देख वह दंग रह गई। उसने तुरंत डायल 112 पर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form