CM सीएम हेमंत का सिमडेगा दौरा आज, कई योजनाओं की देंगे सौगात

 


soren17.jpg

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सिमडेगा दौरे पर रहेंगे। वहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। बता दें कि सिमडेगा के कोलेबिरा में इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। सीएम लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी करेंगे। स्टेडियम में विशेष शिविर भी लगाया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां लोगों से संवाद भी करेंगे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से सिमडेगा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा में हेलीपैड बनाया गया है।  यहां पहुंचने के बाद सड़क मार्ग ने वो कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की मांग की जाएगी। कोलेबिरा की यह सालों पुरानी मांग है। लोगों की उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी मांग पर कुछ कदम उठाएंगे। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। डीसी अजय कुमार सिंह और एसपी सौरभ कुमार खुद सारी तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form