सालगिरह पर बेटी ने कर ली आत्महत्या, शव ससुराल छोड़कर चली गई मां

 

chor4.jpg

डाल्टनगंज : डाल्टनगंज में एक विवाहिता ने शादी की सालगिरह के दिन जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका रिंकी के पति ने उसे मायके में जबरन छोड़ रखा था। वह चाहती थी कि वह पति के साथ ही रहे। लेकिन मनीष उसे छोटी-छोटी खुशियों के लिए तरसाया करता था। डिंकी अग्रवाल ने राजगंज के जरमुनई निवासी मनीष अग्रवाल के साथ शादी की थी। लेकिन डिंकी को नहीं मालूम था कि जिसके साथ उसने सात फेरे लिये हैं वह उसे घर से निकाल देगा। वह उसे इतनी तकलीफ देगा कि उसे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जिस दिन डिंकी की शादी की सालगिरह थी। उस दिन उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। मनीष उसकी अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हुआ। बाद में मनीष के बड़े भाई शंभू अग्रवाल ने अंतिम संस्कार किया। 


सालगिरह के दिन आत्महत्या कर ली डिंकी ने 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को डिंकी ने मायके में जहर खा लिया था। रोती बिलखती डिंकी की मां सोमवार की रात उसकी ससुराल आई। लेकिन तब तक सास-ससुर घर में ताला बंद कर चले गए थे। इसके बाद मां शव को मनीष के दरवाजे पर रखकर चली गई थी ताकि अंतिम यात्रा में तो पति का साथ मिल जाए। मां शोभा देवी ने बताया कि अप्रैल से ही उसकी बेटी मायके में रह रही थी। रविवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। मनीष ने आने का वादा किया था। डिंकी ने 16 श्रृंगार किया था। वह बहुत खुश थी कि मनीष आएगा तो उसके जीवन में खुशियां लौट आएगी। उसे अपने साथ ले जाएगा। लेकिन वह नहीं आया। इस बात से आहत होकर डिंकी ने जहर खा लिया। उसकी हालत खराब हुई तो स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।


आखिरी समय तक भी खुशियां नसीब नहीं हुई 
मां ने बताया कि उसकी बेटी शादी के बाद से हर दिन खुशियों के लिए तरसती रही। उसका पति मनीष कोलकाता में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। दोनों की शादी 26 नवंबर 2020 में हुई। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन हो रही थी। पति डिंकी को जबरन मायके छोड़ गया। वह अपने आकिरी समय तक एक एक खुशी की भीख मनीष से मांगती रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form