रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची जैक बोर्ड ने इंटर के विद्यार्थियों के लिए 2024 में होने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का आवेदन के लिए नोटिस जारी कर दिया है. जैक बोर्ड ने 28 नंवबर यानी कल से इंटर परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जैक बोर्ड ने तारीख की घोषणा कर दिया है. 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के इंटर के विद्यार्थी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विद्यार्थी उसे विधिवत भरकर अपने स्कूल लेकर आएंगे. जहां से शिक्षक उसे ऑनलाइन करेंगे. 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन भरे जाएंगे.
बता दें, जैक की ओर से मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का शिड्यूल जारी किया जा चुका है. इससे पहले मैट्रिक परीक्षा के लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं. 02 दिसंबर तक इसके आवेदन भरे जाएंगे. ये परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक होगी. जिसमें मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा प्रथम पाली पर होगी. वहीं, इंटर की बोर्ड परीक्षा दि्वतीय पाली पर होगी. जैक ने विलंब शुल्क के साथ 9वीं के रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है. वहीं, इसमें स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे नियमित, स्वतंत्र और पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे.
