नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को पुलिस सैलरी कंपनसेशन का चेक

CM11.jpeg

रांची: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए दो जवानों के परिजनों को पुलिस सैलरी कंपनसेशन के तहत राशि का चेक दिया गया। इस हादसे में शहीद हुए जवानों के परिजनों को एसबीआई की तरफ से चेक दिया गया है। यह राशि पुलिस सैलरी कंपनसेशन के तहत उनके परिजनों को दी गई है।

झारखंड जगुआर के शहीद जवान अमित कुमार तिवारी के परिजनों को 25 लाख का चेक सौंपा गया है। उन्हें पहले ही झारखंड सरकार द्वारा एक करोड़ 78 लाख का कंपनसेशन दिया जा चुका है। वहीं शहीद कांस्टेबल गौतम के परिजन को 15 लाख का चेक दिया गया है, जिन्हें सरकार ने पहले ही एक करोड़ 63 लाख का कंपनसेशन दिया है।

नक्सलियों के प्रभावित इलाकों को नक्सल मुक्त करने के लिए झारखंड पुलिस और सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान में सुरक्षाबल के जवानों ने कई सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन इस कार्रवाई के बीच कई सुरक्षाबल के जवानों को भी नुकसान हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form