सीएम के बयान पर सियासी बवाल, बुलेट ट्रेन की तुलना महिलाओं से के मेकअप से किया

a395.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

लोहरदगा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बुलेट ट्रेन और वंदेभारत ट्रेन के परिचालन की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ ऐसा कह दिया कि झारखंड में सियासी पारा हाई हो गया है। झारखंड बीजेपी के नेताओं ने सीएम हेमंत के बयान की निंदा करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दे दिया है। बाबूलाल मरांडी ने तो यहां तक कहा कि बुलेट ट्रेन का परिचालन तो देश में अभी शुरू भी नहीं हुआ और मुख्यमंत्री ने इसका दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। 

बुलेट ट्रेन की तुलना महिलाओं के मेकअप से
दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलेट ट्रेन की तुलना महिलाओं के मेकअप से कर दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं जैसे ब्यूटी पार्लर से रंगाई पुताई करके आती हैं वैसे ही पुरानी ट्रेन को रंगाई पुताई करके चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिलाओं के मेकअप की टिप्पणी कर विपक्ष के निशाने पर आ गए। विपक्ष को मुद्दा मिल गया। मुद्दा भी महिला सम्मान का। 

अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री को ये सलाह दे डाली
नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने ट्विटर पर लिखा। महिलाएं ब्यूटी पार्लर से रंगाई पुताई करके आती हैं। महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग घोर निंदनीय है। माननीय मुख्यमत्री जी। हताशा और निराशा आपके हाव-भाव में साफ नजर आ रहा है। ऐसे अनर्गल बयानों से बचिए मुख्यमंत्री जी। बाकी आपकी इच्छा। 

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर बोला हमला
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अज्ञानता और अहंकार से ग्रसित बताते हुए कहा कि मुझे हेमंत सोरेन की मानसिक स्थिति पर तरस आता है। मुख्यमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करते हुए हर बार महिलाओं का अपमान करना और देश की उपलब्धियों पर विलाप करना बंद करिए। देश में अभी बुलेट ट्रेन की सेवा शुरू नहीं हुई है। इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। लेकिन, आपने अभी से ही झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है। धृतराष्ट्र की तरह अंधे होकर भ्रष्टाचारियों की संगत में रहने से आपके बौद्धिक शक्ति का पतन हो चुका है। 

 

पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। शायद उन्हें याद नहीं कि महिला काली और दुर्गा का रूप भी होती हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form