
जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल शुभेच्छा में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव की पहचान रामगढ़ जिले के बड़गांव के रहने वाले 27 वर्षीय शुभम जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शुभम कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आया था और इसी होटल में रूका था। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों को दी है।
सूचना पाकर शुभम के परिजन रामगढ़ से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि शुभम रामगढ़ में कोयला कारोबारी था।
शुभम के दोस्तों ने बताया कि रात को शराब पीने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह 4 बजे मिहुल, शुभम से मिलकर भी आया था। सुबह 10 बजे सभी उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उसे तत्काल एम्बुलेंस से टीएमएच ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
शव की बरामद गुरुवार को ही की गई है।