जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

CM33.jpeg

रांची : सीएम हेमंत सोरेन आज 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों से मिले। मौके पर सीएम ने कहा कि वे खिलाड़ियों की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं। उनकी सरकार ने झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम से आज मिलने वाले खिलड़ियों में बालक और बालिका, दोनों वर्ग के विजेता खिलाड़ी मौजूद थे। बता दें कि गुमला के घाघरा में नेटबॉल की ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा की टीम ने खिताब जीता है। सीएम हेमंत ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

खिलाड़ियों को दी जा रही हैं ये सुविधाएं 

इस अवसर पर सीएम हेमंत ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में पंचायतों में खेल मैदान विकसित किया जा रहे हैं। सिदो-कान्हू क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। नौजवान खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवारें। अपने प्रदर्शन से देश और राज्य का नाम रौशन करें। इसके लिए सरकार सभी तरह के संभव सहयोग करेगी।

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

सीएम हेमंत से खिलाड़ियों की मुलाकात के मौके पर गोड्डा जिला नेटबॉल टीम की कोच मोनालिसा कुमारी, सचिव गुंजन कुमार झा, अंपायर शिवराम कृष्ण देहरी, दुमका जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद हकीम, कुलदीप कुमार रवि और अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form