रांची में कुत्ते पाल रहे हैं, तो लेनी होगी नगर निगम से अनुमति; कराना होगा रजिस्ट्रेशन

DOG1.jpg

इस संबंध में पूर्व नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि अक्सर पालतू कुत्तों के काट लेने की शिकायत मिलती है। पालतू कुत्ते दूसरी तरह से लोगों को क्षति पहुंचाते हैं। लेकिन इस संबंध में कुत्ता पालक पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। इन सबको रोकने के लिए कुछ दिनों पहले एक नियमावली भी तैयार की गयी थी। इसमें कुत्तों को रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन आदि की बात कही गयी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसे नगर निगम ने पारित करने से इनकार कर दिया था। इसलिए इसे कानून का रूप नहीं दिया जा सका। लेकिन कुत्तों से होने वाली क्षति को रोकने के लिए एक गाइडलाईन का होना जरूरी है। निगम इसी आलोक में कुत्ता पालकों को नोटिस जारी करने की सोच रहा है। 

वहीं, रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी ने बताया है कि रांची में अगर कोई अपने फ्लैट या घर में कुत्ता पालता है, तो उसे नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी होगा। कुत्ते का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य शर्तों में से एक है। निगम इस संबंध में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। कहा कि शहर के पालतू कुत्तों का रिकार्ड होना जरूरी है। इससे आम शहरियों की परेशानी कम होगी। कुत्ते की ओर किसी का नुकसान किये जाने पर कार्रवाई हो सकेगी। डॉ किरण ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरों में पामेरियन कुत्ते रखें। वहीं, अगर कोई बड़े आकार का कुत्ता पालता है, तो कुत्ते के रहने के लिए अलग से व्यवस्था करें।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form