पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब रक्षाबंधन और मकर संक्रांति पर छुट्टी नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं भाई दूज, जितिया और हरितालिका तीज पर भी छुट्टी नहीं दी जाएगी। जी हां...अगले सत्र 2024 के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में मिलने वाले छुट्टी की घोषणा कर दी है। अगले सत्र में रविवार सहित कुल 60 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई है। अब इस मामले पर सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को नसीहत देते हुए उन्हें चेताया है।
भविष्य में मोहम्मद लालू यादव और मोहम्मद नीतीश के नाम जाने जाएंगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह तीसरी बार है जब नीतीश सरकार ने 'तुगलकी फरमान जारी किया है। हिंदूओं त्योहारों की छुट्टियों को खत्म कर दिया गया है। ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। इससे साफ़ ज़ाहिर होता है बिहार सरकार इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है। अगर नीतीश कुमार इस फैसले को वापस नहीं लेते हैं तो उन्हें आगामी चुनाव में परिणाम भुगतना होगा। भविष्य में मोहम्मद लालू यादव और मोहम्मद नीतीश कुमार के नाम से उन लोगों को जाना जाएगा।
