
पलामू, : आज पलामू जिले के विभिन्न सरकारी कर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर पुरानी पेंशन योजना के लागू किए जाने के लिए उन्हें धन्यवाद जताया। सरकारी कर्मियों ने इस मौके पर एनपीएस में जमा राशि वापस करने की भी अपील की।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम को बड़ी सफलता से चलाया जा रहा है और इसके तहत लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कर्मियों से गरीबों और जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सहयोग की अपील की।
मंत्री बादल और मिथिलेश कुमार ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकारी कर्मियों की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया।