जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार

 


  • श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने दो लोगों को चार हथगोले एवं एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। सेना ने यह जानकारी दी।


सेना के चिनार कोर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा चलाये गये संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के गुशी पुल पर एक वाहन तलाशी चौकी स्थापित की गयी जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।’’

सेना ने बताया कि इन दोनों के पास से चार हथगोले और एक पिस्तौल एवं अन्य अभियोजनयोग्य सामग्री बरामद की गयी। उसके अनुसार मामले की जांच चल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form