पहले टी20 में भारत ने काफी करीबी जीत दर्ज की थी. ऐसे में भारतीय टीम को अगले टी20 में सावधान रहना होगा. वैसे तो इस मैच में बदलाव की संभावना काफी कम है. लेकिन अगर मैनेजमेंट कुछ बदलाव के साथ उतरना चाहे तो यहां कुछ प्लेयर्स को बाहर जाना पड़ सकता है. बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की संभावना कम है. लेकिन पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने 4 ओवर में 50, अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 41, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 54 रन दिए थे. ये 3 गेंदबाज महंगे साबित हुए थे. बिश्नोई और अर्शदीप प्लेइंग के इलेवन में बने रहने की संभावना है. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर जाना पड़ सकता है.
आवेश खान को मिल सकता है मौका
अगर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका नहीं मिला तो उनकी जगह तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका मिल सकता है. आवेश भारत के लिए अब तक 16 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्हें अब तक कुल 16 विकेट मिले हैं. औसत करीब 29 का रहा है. जबकि इकॉनामी 9 से ज्यादा की.