Jharkhand Weather Update: छाये रहेंगे काले बादल, आज हो सकती है बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

 

Jharkhand Weather Update: छाये रहेंगे काले बादल, आज हो सकती है बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

रांची: राज्य में अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम यूटर्न लेने वाला है. इस समय देश का पूर्वोत्तर भाग विक्षोभ की चपेट में है. इसका असर झारखंड पर भी दिख रहा है. विक्षोभ के असर से झारखंड में इस समय बादलों का डेरा है. मौसम विभाग के अनुसार आज और कल को राज्‍य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की भी संभावना है. पिछले एक दो दिनों से ठंड में कुछ वृद्धि हुई हुई थी. लेकिन अगले दो दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की भी सम्भावना है. इसके बाद मौसम में एक बार फिर ठंडा असर देखा जाने लगेगा.
 
हो सकती है बारिश और वज्रपात का असर 
मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर यानी आज राज्य के पश्चिमी, मध्‍य और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कुछ हिस्सों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है. बारिश और वज्रपात का असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा.
 
 
छाए रहेंगे बादल 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वही आसमान के साफ होते ही तापमान में गिरावट होने की संभावना है. तापमान में वृद्धि के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा. और मौसम शुष्क बना रहेगा. इस बीच राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form