डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए NSUI ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम


रांची :डोरंडा कॉलेज के आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर ओम प्रकाश पर शिक्षिका डॉ दीपिका टोप्पो के साथ अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में आज यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया गया। इस दौरान आरोपी प्रोफेसर को बर्खास्त करने के लिए नारेबाजी की गयी। घेराव में शामिल लोगों ने कहा कि ओम प्रकाश आये दिन अपनी हरकतों से कॉलेज कैंपस की शांति भंग करते रहते हैं। चाहे वो विद्यार्थियों हो, कॉलेज का शिक्षक हो या कॉलेज का कर्मचारी, इन्होंने सभी का जीना मुहाल कर रखा है। कई बार शिकायत की गयी लेकिन कॉलेज प्रबंधन इस दिशा में उदासीन बना हुआ है। 


क्या है प्रोफेसर पर आरोप 

एनएसयूआई के जिला महासचिव अब्दुल रबनवाज ने मामले में बताया है कि कॉलेज की शिक्षिका डॉ दीपिका टोप्पो के साथ प्रोफेसर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शिक्षिका ने इसकी लिखित शिकायत कॉलेज में की। डोरंडा थाना में भी आवेदन दिया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सभी छात्र संगठनों ने मिल कर कुलपति को ओम प्रकाश के खिलाफ ज्ञापन भी दिया। अंत में उन्होंने आज कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया है। वहीं, प्राचार्य ने इस पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन एनएसयूआई के नेताओं को दिया है।   


24 घंटे का दिया अल्टीमेटम 
मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर 24 घंटे में  आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। घेराव कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस आउटरीच के झारखंड प्रभारी आशुतोष सामंत्रय, अब्दुल राबनावाज, ऋषभ सिंह, कैश आलम, एहतेशाम अहमद, रवि, रोहित, इबरार अंसारी,  विशाल ,शादमान खान, मोहम्मद कैफ, अयाज़ आलम, तौकीर व अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form