श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित



जमशेदपुर :  श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में बुधवार को 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का थीम “सफलता तुरंत नहीं मिलती, पर मिलती आवश्य है” था. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ त्रिपुरा झा थीं. उन्होंने छात्रों के अथक मेहनत और प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है. इसलिए सभी बच्चों को खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए. स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या सिंह एवं प्रबंधन समिति ने सफलता का संदेश देने वाले गुब्बारे को आकाश में छोड़कर प्रतियोगिता के शुरुआत की घोषणा की.


संदेश में लिखा था “सफलता केवल आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से ही प्राप्त हो सकती है.” इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसमें मार्च पास्ट व ड्रिल आकर्षण का केंद्र रहा. प्रतियोगिता में फ्रॉग दौड़, 100 मीटर की दौड़, 200 मीटर की दौड़ आदि शामिल थी. इसलिए दौरान बच्चों ने कराटे व योग का भी प्रदर्शन किया गया. स्कूल के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग हाउस और सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को पुरस्कृत किया गया. ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी भी प्रदान की गई और राष्ट्रगान के पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form