ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

chandan2.jpg


चंदनकियारी थानाक्षेत्र के चास-चंदनकियारी मुख्य पथ पर शहीद चौक के समीप ट्रक और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में सहारजोरी पंचायत के पगारबाद गांव निवासी आनंद रजवार के छोटे पुत्र 25 वर्षीय  मुकेश रजवार और उसी गांव के कार्तिक रजवार की 29 वर्षीय पत्नी रूपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक मुकेश रजवार घर से बंगाल के हुसैर गांव अपने दीदी घर जा रहे थे। जाने के क्रम में गांव की रूपा देवी को वे चंदनकियारी साप्ताहित हाट तक छोड़ने वाले थे। इसी क्रम में चास के तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार मुकेश और रूपा को कुचल दिया 

घटना की सूचना पाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चास चंदनकियारी मुख्य मार्ग शहीद चौक के समीप जाम कर दिया। इधर चंदनकियारी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद  मौके से फरार हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form