झारखंड का बढ़ाया मान, अमीषा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग में जीता सिल्वर

 

झारखंड हमेशा से खेल से क्षेत्र में आगे रहा है। इसी कड़ी में झारखंड की बेटी अमीषा केरकेट्टा ने विश्व पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है। अमीषा ने आर्मेनिया में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग में सिल्वर जीता है। वर्ल्ड बॉक्सिंग चौंपियनशिप में पदक जीतनी वाली अमीषा झारखंड की पहली बॉक्सर बनी हैं। अमीषा को यह जीत बालिक 52 किलो में मिली है। आप को जान कर हैरानी होगी की अमीषा की खाते में अब तक एक भी राष्ट्रीय पदक नहीं है। जी हां अमीषा ने सीधा वर्ल्ड बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता है। 


अमीषा के कोच बीबी मोहंती ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि नवंबर साल 2022 में इंडिया कैंप के लिए ट्रायल लिया गया था, जिसमें अमीषा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जिस कारण उनका चयन हो गया था। राष्ट्रीय स्तर पर पदक को लेकर उन्होंने बताया कि इस साल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन नहीं हुआ इसलिए हमारी भागीदारी नहीं हो सकी है। वह आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी है। 


बता दें कि अमीषा झारखंड के सिमडेगा की रहनी वाली है। उन्होंने आर्मेनिया में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग में हिस्सा लिया और रजत पदक हासिल किया है। वहीं फाइनल मैच में अमीषा का मुकाबला उज्बेकिस्तान की बॉक्सर अयाजान सीडिक से हुआ था। जिसमें वो हार गई। हालांकि उनकी जीत से पूरे राज्य में खुशी की लहर है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के आर के वर्मा और आनंद बिहारी दुबे ने अमीषा को उनकी जीत पर बधाई दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form