
बोकारो : बोकारो के बेरमो अनुमंडल के एक जंगल से शव को बरामद किया गया है। युवक की बड़े ही बेरहमी से हत्या की गई है। पहले गला रेता गया, इसके बाद पत्थर से कूच दिया गया। युवक की पहचान टीकाहारा पंचायत के बुटगोड़वा गांव निवासी सागेन सोरेन के रूप में हुई है। सागेन की उम्र 20 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले गोमियां प्रखंड अंतर्गत महुआटांड थाना क्षेत्र के चटनिया टोला की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सागेन गुरुवार सुबह हर दिन की तरह अपने नित्य क्रिया के लिए गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं आने के बाद परिजनों को उसकी चिंता होनी लगी। खोजबीन करने पर सागेन के छोटे भाई को घर से 500 मीटर की दूरी पर लहूलुहान भाई की लाश मिली। उसने तुरंत माता-पिता को मामले की जानकारी दी। फिर पुलिस को बताया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।