साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादी



सरायकेला: जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए।

 कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी किया गया। बताया गया कि जिला समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। 

जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। जनता दरबार में भूमि विवाद, ईचागढ़ पंचायत अंतर्गत CSC संचालक द्वारा मनामानी करने पर अविलम्ब हटाने, राम बाबा आश्रम जाने वाला रास्ता की मरम्मती कराने, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन में बैंक शाखा संचालन हेतू अनुमति देने, खाद्य आपूर्ति विभाग समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।


 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form