कन्नौज: चार्ज लेते ही सीओ सदर ने परखी मुस्तैदी लगाई अधीनस्थों की क्लास

कन्नौज (बृजेश चतुर्वेदी): सदर सर्किल का चार्ज लेते ही सीओ ने पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी। उन्होंने रात्रि गश्त पर पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और चोरों और उपद्रवियों लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बिना नम्बर वाहनों पर तुरन्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

दो दिन पहले ही फिरोजाबाद से ट्रांसफर होने पर कन्नौज आए सीओ कमलेश कुमार को एसपी अमित कुमार आनंद ने सदर का चार्ज दिया है। कन्नौज सदर सीओ रहीं डॉ. प्रियंका वाजपेयी को तिर्वा भेज दिया गया, जबकि हाल ही में कन्नौज आए सीओ ओमकारनाथ शर्मा को छिबरामऊ सर्किल का चार्ज दिया गया।
कन्नौज का चार्ज मिलने से पहले ही सीओ कमलेश कुमार ने अपनी प्राइवेट गाड़ी से शहरी क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने चौराहों-तिराहों और चौकियों में पुलिस कर्मियों के रवैये को देखा और परखा हालांकि, इस दौरान पुलिस कर्मियों को सीओ के आने की भनक तक नहीं लगी। वह 3 बार कोतवाली के सामने से भी गुजरे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकांश पुलिस या तो कुर्सियों पर बैठे सुस्ताते नजर आए या फिर ड्यूटी वाली जगह पर दिखाई ही नहीं दिए।

चार्ज मिलने के बाद वह गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने अपराधियों का रिकार्ड देखा और पुलिस कर्मियों से बातचीत की। इसके बाद वह रात 8 बजे सदर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्जों से अलग-अलग बात की। जिन चौकी क्षेत्रों में चोरियों की वारदातें ज्यादा हुई हैं उन चौकी इंचार्जों को सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दिन में ड्यूटी करते वक्त उन युवाओं पर नजर जरूर रखें जो बाइक पर स्टंट करते हैं और 3 या उससे अधिक लोगों को बैठाकर बाइक चलाते हैं। इसके अलावा बिना नम्बर बाइक व दूसरे वाहनों को रोककर तत्काल कार्रवाई करें। 

सीओ सिटी ने जब अपराधों पर नियंत्रण के लिए नकेल कसना शुरू किया तो कोतवाली प्रभारी विशुनकांत तिवारी ने बताया कि उनके पास स्टाफ कम है, जिस वजह कुछ कार्य पेंडिंगमें हैं। यहां सीओ कमलेश कुमार ने कहा कि 28 दरोगा और 138 सिपाही वाला स्टाफ कम नहीं होता है।
सीओ ने कहा कि की सभी दरोगा 1 दिन में कम से कम एक विवेचना पूरी करने का टारगेट करें। इसके अलावा जो दूसरे काम हैं उन पर भी फोकस करें। सड़कों पर ज्यादा से ज्यादा पुलिस कर्मी नजर आने चाहिए ताकि अपराधियों में डर बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form