कन्नौज: प्रधानाचार्य/ जिला समन्वयक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेहरिन, कन्नौज परवेज खान ने बताया है कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन से संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में प्रत्येक विकास खण्ड में रोजगार मेला आयोजित कराये जाने है। जिसके क्रम में दिनांक 29 दिसम्बर को पी०एस०एम० डिग्री कालेज में एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेलें का आयोजन उ०प्र० कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। दिनांक 29 दिसम्बर, 2023 को आयोजित होने वाले रोजगार मेंला में लगभग 17 कम्पनियां प्रतिभाग कर लगभग 1200 युवाओं को नौकरी देने हेतु प्रतिभाग करेगी। कम्पनियों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दस हजार से तेरह हजार मासिक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु प्रतिभाग कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से लावा इण्टरनेशनल-50, क्यूश कोर्प लि० गाजियाबाद-100, सुब्रोस लि० नोयडा-100, मिन्डा फुरकावा इलेक्ट्रानिक लि० हरियाणा-100, बालाजी सिक्योरिटी एवं मैनपावर सर्विसेज रिवाडी हरियाणा-130, रामकली देवी सेवा संस्थान नीमराना राजस्थान-100, रामा इण्टर प्राइजेज मानेशर हरियाणा-100, आ०के० एसोसिएट मानेसर हरियाणा-85, सोविट्रान इन्ट्रीरियर प्रा० लि० करोली राजस्थान-300, धूत ट्रान्समिशन प्रा० लि० मानेसर हरियाणा-65, स्मार्ट केयर हॉस्पिटल कानपुर-15, कानपुर न्यूरो हॉस्पिटल कानपुर-13, एवन हॉस्पिटल कन्नौज-20, न्यू स्टार हॉस्पिटल कन्नौज-20, महक पॉलीक्लीनिक कन्नौज-10, जय माँ हॉस्पिटल कन्नौज-20 होंगी|
