कन्नौज: स्थापना दिवस पर कांगेसयो ने लिया कन्नौज लोकसभा सीट जीतने का संकल्प




कन्नौज (बृजेश चतुर्वेदी): आज जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 139 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज पर झंडारोहण व राष्ट्रगान कर  बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर साहित्य कवि डॉ जीवन शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व सैनिक रामेश्वर दयाल कठेरिया, पूर्व सैनिक रामसनेही कुशवाहा, ओंमकार नाथ त्रिपाठी, मोहम्मद यूनुस, उषा दुबे, डॉक्टर फिदा हुसैन मंसूरी, किरण वर्मा, राम भरोसे कमल, आकाश कटियार आदि लोगों को जिला अध्यक्ष पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा अन्य कांग्रेसियों के द्वारा अंग वस्त्र भेटकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।

जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने आए हुए सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 139 वें स्थापना दिवस पर देश पर बलिदान देने वाले क्रांति वीरों को याद किया और बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम जैसे महानायकों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
इन नेताओं ने प्रण लिया कि 2024 का लोकसभा चुनाव गंभीरता से लड़कर अपने नेता की झोली में कन्नौज संसदीय सीट डालने का कार्य करेंगे।

पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने स्थापना दिवस के अवसर पर सेनानियों को याद कर आए हुए कांग्रेसियों को एकजुट रहने की शपथ दिलाई और उन्होंने कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी जिसका मुख्य उद्देश्य देश में आपसी भाईचारे की को स्थापित कर देश को स्वतंत्र कराना था। देश स्वतंत्र होने के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और देश में बड़े-बड़े अस्पताल शैक्षणिक संस्थाएं बिजली पानी आज की व्यवस्था कर देश का चौमुखी विकास किया जबकि वर्तमान भाजपा सरकार देश में जाट-पाठ रंगभेद आदि अंग्रेजों की भांति फूट डालो राज करो की रणनीति अपनाकर देश की सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। उनके इस मंसूबे को हम कांग्रेसी कामयाब नहीं होने देंगे हम 2024 में कांग्रेस की सरकार को लाकर काबिज करने का काम करेंगे।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर जीवन शुक्ला ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया और सभी को एकजुट रहकर जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल का सहयोग करने को कहा।

स्थापना दिवस के अवसर पर अविनाश चंद दुबे, प्रवक्ता अरविंद दुबे ,इमरान अली, किरण वर्मा, आकाश कटियार ,शमशाद सिद्दीकी आदि लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। 
स्थापना दिवस के अवसर पर उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कनौजिया एहसान उल हक खान, शमशाद सिद्दीकी, रामकृष्ण राजपूत, सरफराज हुसैन, मोहम्मद मुजीब हुसैन, तरुण मिश्रा, रामविलास, रविशंकर ,उपेंद्र मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा , प्रभाष चंद्र, रमेश सविता ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम, साजिद सलमानी ,कैलाश नाथ, राजीव कुमार श्रीवास्तव ,मोहित मिश्रा ,मोहित सिंह ,राजीव, आशुतोष त्रिपाठी सहित सैकड़ो कांग्रेस से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form