कन्नौज: आज़ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इकाई की एक प्रेस वार्ता नगर अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा सर्राफ ललंइया गुरु के प्रतिष्ठान पर जिला अध्यक्ष एवं कानपुर मंडल प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता द्वारा संबोधित की गई।
वार्ता में जानकारी दी गई कि आगामी 9 जनवरी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल जो कि लोहा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं सहित प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री शोभित टंडन, प्रदेश महामंत्री सतीश सर्राफ एवं अनुपम अग्रवाल आदि के कई अन्य जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री जनपद कन्नौज के मुख्यालय स्थित जी टी रोड सरायमीरा में योगेन्द्र होटल में जनपदीय संगठन के पदाधिकारियों से संगठन की और अधिक सुदृढ़ता हेतु विचार विमर्श करेंगे।
इसी निमित्त सारी रणनीति प्रमुख जनपदीय पदाधिकारीयों द्वारा बनाई गई। बैठक में नरेश वर्मा सर्राफ जिला उपाध्यक्ष, सतीश कटियार जिला उपाध्यक्ष, रामानंद वर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुरेश वर्मा पेन्टर जिला उपाध्यक्ष, दिलीप गुप्ता नगर अध्यक्ष छिबरामऊ गोविन्द दुबे नगर उपाध्यक्ष, दिलीप पटवा गुड्डन नगर उपाध्यक्ष अजीत वर्मा नगर महामंत्री सहित दर्जनों व्यापारीगण उपस्थित रहे।
