कन्नौज: जिले में चल रहा कायाकल्प और उधर भरभरा कर ढह गया स्कूल का कमरा


कन्नौज (बृजेश चतुर्वेदी): जिले के तिर्वा नगर में रात के वक्त एक प्राइमरी स्कूल में बना हालनुमा कमरा भरभराकर ढह गया हालांकि घटना के वक्त स्कूल बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यहां विभाग की संवेदनहीनता उस वक्त देखने को मिली जब शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों की मलबे के बीच क्लास शुरू कर दीं गईं। मामला उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के तिर्वा नगर में उच्च प्राथमिक विद्यालय का है।

इस विद्यालय में 120 बच्चे पंजीकृत हैं। नियमित तौर पर स्कूल खुलता है और क्लास चलती हैं। बीती रात 2 बजे अचानक स्कूल में बने हालनुमा कमरे की छत भरभरा कर ढह गई। रात में स्कूल की छत गिरने की आवाज से आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। उन्हें स्कूल परिसर में मलबा फैला दिखाई दिया।
शुक्रवार सुबह स्कूल के आसपास भीड़ लग गई। हालांकि यहां रोज की तरह सुबह बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल पहुंच गए। उनके लिए कक्षाएं खोल दीं गईं और मलबे के बीच ही पढाई शुरू कर दी गई। इस मामले को लेकर जब बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि बीईओ को मौके पर भेजा है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर स्कूल के बारे में कोई जानकारी दे पाएंगी।

शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंची प्रभारी प्रधानाचार्य बीना देवी ने बताया कि स्कूल का एक कमरा ढह गया है। उसमें क्लास नहीं लगती थी, बल्कि उस कमरे को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए कई बार नगर पंचायत को पत्र लिखा गया लेकिन कोई काम नहीं कराया गया। ऐसे में हम लोग खुद ही समय-समय पर स्कूल की मरम्मत कराते रहते हैं।

सौंदर्यीकरण और 19 पैरामीटर्स पर स्कूलों के कायाकल्प के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चल रहा है औरसंय समय पर उसकी समीक्षा भी होती है फिर भी भवन का इस तरह ढह जाना चिंतनीय है। विभाग के मुताबिक अधिकांश स्कूलों में मरम्मत का काम हो चुका है लेकिन बीती रात तिर्वा के आजाद चौक के नजदीक स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के कमरे की छत जब ढह गई तो सरकार की योजना पर सवाल उठने लग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form