सरायकेला:-नीमडीह प्रखंड के लावा निवासी सरस्वती देवी का तवीयत खराब होने से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सरस्वती देवी का तवीयत ठीक हुई और अस्पताल में उनका बकाया बील काफी हो गया। उनके पति संजय गोराई ने अस्पताल के बिल चुकाने में असमर्थकता जताते हुए इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक सविता महतो ने मामले को गमभीरता से लेकर अस्पताल प्रवंधक से वार्ता कर उनके एक लाख 95 हजार बिल माफ कराकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाई और घर भेजा। विपदा के समय विधायक के इस नेक कार्य के लिए संजय गोराई ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने दिया।
