नोवामुंडी : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले गुवा कारो नदी तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने नया साल 2024 का आगाज करते हुए सेल के श्रमिकों को संबोधित कर कहा कि मजदूर हित में काम करेंगे. सारंडा के कारों नदी किनारे में शपथ लेते हैं कि मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर खेत में आंदोलन होगा. ईट का जवाब पत्थर से देंगे, सभी मजदूरों के साथ मिलकर इस बार सेल प्रबंधन के साथ अपनी मांगों को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी.
गुवा सेल प्रबंधन हमेशा मजदूरों को शोषण किया है. मजदूरों का आंदोलन में कंधों से कंधा मिलाकर साथ देंगे. इसके लिए सभी मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में सभी मजदूरों ने एक साथ सामूहिक वनभोज का आनंद लिया. इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, राकेश कुमार यादव, मुकेश कुमार पासवान, दीपक कुमार, विष्णु प्रसाद, किशोर सिंह, माया बोसा, कुंदन थापा, संजू गोच्छाईत, चंद्रिका खंडाईत,आरती होरो, बांसती देवी, चीकू दास, पंकज गुप्ता सहित अन्य मजदूर शामिल थे.
