आदित्यपुर : कोल्हान मजदूर यूनियन के मजदूरों की गोष्ठी रविवार को एशिया भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता आइएनटीयूसी के मजदूर नेता अजय शर्मा ने की. गोष्ठी का विषय एक ही लक्ष्य मजदूरों को मिले सम्पूर्ण हक था. गोष्ठी में यूनियन के संयोजक पूर्व विधायक अरविंद सिंह अतिथि के रूप में मौजूद थे. गोष्ठी में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, सामाजिक नेता चंदन सिंह, किसान के नेता सोखेन हेम्ब्रम, रामू मुर्मू, पूर्व मुखिया व कांग्रेस नेता होनी सिंह मुंडा, इंटक नेता बब्बन खान, बीएमएस के नेता केश्वर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शैलेश पांडेय, रामाशंकर पांडेय,शशि भूषण ओझा आदि मौजूद रहे.गोष्ठी का संचालन बसंत कुमार और जगदीश नारायण चौबे ने किया.
गोष्ठी को संबोधित करते हुए कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि आज लोग खामोश हैं, तो कंफ्यूज हैं या अज्ञानी बनकर बैठे हैं. स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आज कारखाना में 8 घंटे की ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है. कारखानों से एसिड्युक्त पानी बहाया जा रहा है. हवा में विषैले धुएं छोड़े जा रहे हैं. औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें नालियां क्षतिग्रस्त है.
