
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्मी गलियारों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि 56 वर्षीय अरबाज जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के साथ अरबाज का 19 साल का वैवाहिक रिश्ता 2016 में खत्म हो गया। इसके बाद अरबाज ने जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया लेकिन, हाल ही में जब जॉर्जिया से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तब उन्होने अरबाज के साथ होने से इनकार कर दिया। अरबाज और जॉर्जिया का रिश्ता करीब 3 साल चला, लेकिन फिर दोनों ने अपने जीवन के लिए अलग राहें चुन लीं।
जॉर्जिया से अलग होने के बाद अरबाज एक बार फिर अपना दिल हार बैठे हैं। फिल्मी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि अरबाज खान फिर से न केवल रिलेशनशिप में हैं बल्कि शादी भी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज इस दफे अपना दिल बॉलीवुड की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को दे चुके हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि अरबाज और शूरा इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।