बिहार में अपराधी बेख़ौफ़: मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कंपनी से 38 लाख की लूटपाट

  muzz.jpg

मुजफ्फरपुर : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। बीते दो दिन में राज्य में अपराधियों ने दो बड़ी लूट की घटना के अंजाम दिया है। खबर सामने आई है कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने तांडव मचाया है। यहां 2 अपराधी ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी को अपना निशाना बनाया और 38 लाख लेकर फरार हो गए। घटना रात 12 बजे की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि बीते दिन अपराधियों ने आरा से 16 लाख की लूट की थी। 

मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के सहबाजपुर का है। यहां स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 2 अपराधी रात 12 बजे पहुंचते हैं और 38 लाख लूट कर फरार हो जाते है। वारदात के वक्त कंपनी में 6 कर्मी मौजूद थे। कंपनी को लेकर बताया गया है कि यह कंपनी महिला समूह को जोड़कर लोन देने का काम करती है। उसी लोन के पैसे का कलेक्शन हुआ था, जो कार्यालय में पड़ा था। इसी बीच दो अपराधी पहुंच गए और हथियार के बल पर कर्मियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कैश ढूंढने लगे. कैश नहीं मिलने पर गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद कार्यालय में रखा करीब 38 लाख रुपया लूट मौके से फरार हो गए।

घटना को लेकर एसएसपी ने बताया कि हमें रात करीब 12 बजे मामले की जानकारी मिली कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लगभग 38 लाख की लूट हुई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। कई बिंदुओ पर जांच जारी है। आखिर इतनी रात को किस वजह से कार्यालय खुला हुआ था, यह जांच का विषय है। कुछ कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form