शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, हाजीपुर में हुआ एसिड अटैक

Bihar Hajipur Acid Attack While Boyfriend Went to Meet With His Married Girlfriend ANN Hajipur Acid Attack: आओ न मिलना है... शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, हाजीपुर में हुआ एसिड अटैक

हाजीपुर: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी पर एसिड अटैक (Acid Attack) हो गया. घटना सोमवार (11 दिसंबर) रात की है. प्रेमी युवक से मिलने के लिए उसकी प्रेमिका ने फोन कर उसे बुलाया था. युवक मिलने के लिए पहुंचा तो बेवफा प्रेमी के साथ पहुंचे एक शख्स ने उस पर एसिड फेंक दिया. युवक की हालत गंभीर है. इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमिका को छह घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात के करीब दो बजे गांव की ही रहने वाली सरिता नाम की शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी धर्मेंद्र कुमार को फोन कर मिलने के लिए गांव के मजार के पास बुलाया था. यहीं बातचीत के दौरान प्रेमिका का एक साथी ने धर्मेंद्र पर तेजाब फेंक दिया. चेहरे के साथ शरीर के कुछ हिस्से जल गए हैं. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

उधर, गांव की रहने वाली सरिता के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सरिता की तीन शादी पहले से हुई है. तीनों बार सरिता को एक-एक लड़का हुआ. हालांकि तीनों पति से सरिता का रिश्ता टूट गया. इसके बाद वह धर्मेंद्र के संपर्क में आई.

इस मामले में पातेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की ही रहने वाले एक लड़की से धर्मेंद्र की बातचीत पिछले पांच महीने से हो रही थी. रात में मिलने को बुलाया था. इसी बीच एक लड़का भी सामने आया और एसिड फेंक कर भाग गया. हम लोगों ने बयान दर्ज किया है. प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने यह भी बताया है कि प्रेमिका को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form