KODERMA : सेक्सटॉर्शन के सहारे ठगी करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

sextortion1.jpg

रांची : झारखंड, कोडरमा के मरकच्चो से सेक्सटॉर्शन के आरोप में छह आरपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मरकच्चो थाना क्षेत्र के तेलोडीह से पकड़ा गया है। 

पुलिस का अनुमान है कि सेक्सटॉर्शन के इस खेल में यहां एक पूरा गिरोह सक्रिय है। बहरहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।  


बता दें कि सेक्सटॉर्शन के आरोप में ही गिरिडीह में 27 नवंबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां  

पति, पत्नी और देवर मिलकर लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाते थे। पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने इस केस में 21 वर्षीय सृष्टि और उसके देवर 21 वर्षीय विकास मंडल को गिरफ्तार किया है। 

वहीं, पति सिकंदर मंडल फरार है। तीनों आरोपी, गिरिडीह के सरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत केशवारी गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।  

गिरिडीह में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया था कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि सरिया इलाके में सक्रिय एक गिरोह लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाकर ब्लैकमेल करता है। पैसों की उगाही करता है। एसपी ने सदर डीएसपी को उक्त मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। 

डीएसपी संदीप ने अपनी टीम के साथ सरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत केशवारी गांव में छापा मारा जहां सृष्टि और विकास की गिरफ्तारी हुई। मौके से सृष्टि का पति सिकंदर मंडल फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form