
रांची : बूटी मोड़ से डुमरदगा जाने वाले में रास्ते में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। चारों युवक रांची के बरियातू बस्ती के रहने वाले थे। सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा खौफनाक था। बेहद तेज गति आ रही कार अचानक पहले पोल से टकराई फिर दीवार से टकरा गई। इसके बाद पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी वह दिखाई भी नहीं दे रही थी चलते वक्त। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।