
बारामूला : जम्मू कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकियों ने रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी है। आतंकवादियों ने गैंटमुल्ला, शीरी बारामूला में पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी मीर की तब गोली मारकर हत्या कर दी जब वे मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों तरफे से घेर लिया है। कहा जा रहा है कि मस्जिद पर हमला कर पुलिस ऑफिसर को गोली मारने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसे टारगेट किलिंग माना जा रहा है।
इस साल पहले भी हुई है टारगेट किलिंग
बता दें कि कश्मीर में कुछ समय में टारगेंट किलिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी साल मई में आतंकियों ने एक आम नागरिक को निशाना बनाया था। मृतक की पहचान उधमपुर के रहने वाले दीपू के रूप में हुई थी। जानकारी के मुताबिक वह निजी सर्कस में काम करता था। वह किसी काम से सर्कस से बाहर निकला था। तभी आंतिकयों ने उस पर हमला कर दिया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।