कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर पर जेवरात और नकदी तलाश रही IT, मशीन से खोज जारी

sarvi.jpg

रांची : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के पुश्तैनी मकान में बुधवार को नए सिरे से इनकम टैक्स ने तलाशी शुरू हुई। 6 दिसंबर को लोहरदगा सहित रांची, कोलकाता और ओडिशा में एक साथ इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हुई थी। जिसके बाद चार दिनों तक इनकम टैक्स की टीम ने लोहरदगा में रह कर जांच की थी। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम यहां से चली गई थी। बुधवार को फिर इनकम टैक्स की टीम लोहरदगा पहुंची है। इस बार जियो सर्विलांस सिस्टम के साथ टीम पहुंची हैंं। तीन वाहनों में अधिकारी पहुंचे और सीधे धीरज साहू के आवास के अंदर चले गए। इसके बाद मेन गेट को बंद कर दिया । परिसर के अंदर सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। 


कहा जा रहा है कि अधिकारी जियो सर्विलांस सिस्टम के साथ धीरज साहू के आवास के अंदर जाकर जमीन के अंदर कोई धातु या सोने-चांदी के जेवरात या महंगी चीजें तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की बरामदगी की कोई खबर नहीं है। जैसे ही लोगों को पता चला कि फिर से इनकम टैक्स के अधिकारी लोहरदगा पहुंचे हैं, वैसे ही लोगों की भीड़ उनके आवास के बाहर जमा हो गई। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form