जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99वीं जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी. 25 दिसंबर को गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थक रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे. इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, वरिष्ठ पार्टी नेता राकेश प्रसाद ने सहमति दी है. वहीं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरकार एवं कुणाल षाडंगी, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव सहित महानगर भाजपा के शीर्षस्थ नेता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे और रक्तदान करेंगे.
