यंग झारखण्ड की लगातार दूसरी जीत, सीसीए चक्रधरपुर को हराया



चाईबासा  : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कल से शुरू हुए एस० आर० रुंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए दूसरे मैच में गत वर्ष की विजेता टीम यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को एकतरफा मुकाबले में 161 रनों से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले कल यंग झारखण्ड ने लारसन क्लब चाईबासा को पराजित किया था। आज की जीत के साथ ही यंग झारखंड क्रिकेट क्लब के कुल आठ अंक हो गए हैं और अंक तालिका में वह पहले स्थान पर है।


बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। रनों से भरे इस विकेट पर उनका यह निर्णय भारी पड़ गया और यंग झारखंड के बल्लेबाजों ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 273 रन ठोक डाले।


जीत के लिए निर्धारित 35 ओवर में 274 रनों के पहाड़ सा स्कोर का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 29 ओवर में 112 रन पर सिमट गई।


एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग में कल लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला सेरसा चक्रधरपुर से होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form