कन्नौज: यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा तिर्वा रोड पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिसमें कई लोडरों एवं ट्रैक्टरों को चेक किया गया। जिसमें सवारियां बैठी पाई गई। जिन लोडरों में सवारियां बैठी पाई गई उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं दो ऐसे ट्रैक्टर मिले, जिनको चेक करने पर पता चला कि ट्रैक्टर और ट्राली को ज्वाइंट करने वाला लीवर जिसमें सेफ्टी पिन लगाई जाती है, सेफ्टी पिन लगी नहीं पाई गई। जो कि बहुत खतरनाक होता है। कभी भी लिवर धक्का लगने पर उछल सकता है जिससे ट्राली, ट्रैक्टर से अलग हो सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात प्रभारी द्वारा ट्रैक्टरों में बैठी सवारियों को और ट्रैक्टर चालकों को हिदायत देते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई और ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट लगवाने की सलाह दी गई।
बृजेश चतुर्वेदी
