सरायकेला: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में बीते 15 नवंबर से आगामी 26 जनवरी तक पंचायत स्तर पर विकासात्मक योजनाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और लोगों को ऑन दि स्पॉट लाभ दिलाने हेतु भ्रमणशील वाहन के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं अन्य कार्यक्रम के लिए आदेश किया जा रहा है।
इसी के तहत बुधवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत और कलिकापुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली शामिल होकर केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दिए और लाभ दिलाए।
श्री महाली ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 15 नवंबर को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था। यह आगामी 26 जनवरी तक चलेगी। जो जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। जो 60 साल में नहीं हुआ है वह मोदी सरकार ने 9 साल में करके दिखाया है।
महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य बीमा, करीब कल्याण अन्न (राशन), शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है। इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत मुखिया रिंकू देवी, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी, अमरेश ईश्वर, वार्ड सदस्य वीरेंद्र राय, कमल देव यादव, कलिकापुर मुखिया सविता हंसदा, वार्ड सदस्य प्रीति सिंह, राकेश सिंह चंदेल, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, राहुल सिंह, अनय सिंह, अजीत सिंह, मनोरंजन नदी, संतोष तिवारी, अभिषेक मिश्रा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
