बंदूक की नोक पर अगवा कर जबरन कराइ शादी, वैशाली में BPSC पास शिक्षक का पकड़ौआ विवाह

 bihar_pakaruaa_shadi.jpg

वैशाली : बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। मामला बिहार के वैशाली का है। जहां BPSC पास शिक्षक बने गौतम कुमार को कुछ लोगों ने अगवा कर शादी करा दी। शादी के बाद फोटो को वायरल कर दिया गया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक को बंदूक के नोक पर स्कूल से उठाया गया इसके बाद जबरदस्ती शादी करवा दी गई। शादी का विरोध करने पर गौतम के साथ मारपीट भी की गई। मामले की जानकारी पुलिस को स्कूल के प्रधानाध्यापक ने दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रात भर महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया। 

घटना वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र की है। जहां रेपुरा गांव के उत्क्रामित मध्य विद्यालय में बोलेरो से आए कुछ लोगों ने ऑन ड्यूटी शिक्षक गौतम को जबरन उठा कर ले गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं अगवा शिक्षक के परिजनों ने रेपुरा गांव निवासी राजेश राय पर बेटे के आपहरण का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहना है कि राजेश राय ने गौतम को पिस्टल के नोंक पर अगवा किया। इसके बाद अपनी बेटी चांदनी कुमारी से उसकी शादी करवा दी। 


घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसके बताए अनुसार पूरी रात छापेमारी की। कहा जा रहा है कि पुलिस ने लड़का-लड़की को पकड़ लिया है। दोनों थाने में हैं।


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बिहार से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। यह प्रथा काफी पुरानी है। हालांकि,पकड़ौआ विवाह इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, बीते दिन पटना हाईकोर्ट ने 10 साल पुरानी एक शादी को रद्द कर दिया है। यह शादी पकड़ौवा विवाह के प्रथा के अनुसार किया गया था। पति ने आरोप लगाया था कि 10 साल पहले बंदूक की नोक पर उसे किडनैप करके उसकी जबरन शादी करवा दी गई थी। साल 2013 में एक दिन वह लखीसराय के मंदिर में पूजा कर रहे थे तभी उन्हें अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद घरवालों के मर्जी के खिलाफ उनकी शादी कर दी गई थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form