Breaking News : धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या

 

धनबाद : धनबाद जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या करने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर ही अमन सिंह पर गोली चलाई गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमन सिंह के सिर में दो गोली मारी गई है। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गोली चलाई गई है। घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है। 

गौरतलब है कि शूटर अमन सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड मामले में धनबाद जेल में बंद था। इसके अलावा धनबाद के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जेल में बंद कैदियों के बीच मारपीट हुई। जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई थी। गोली चलने के बाद अमन सिंह को आनन-फानन में  SNMMCH ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली कैसे लगी और किसने चलाई इस पूरे मामले पर पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रही हैं। 

अस्पताल को भी पूरी तरीके से छावनी में बदला गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। वहीं जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं। वे पूरे जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही साथ बाकी कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form