लोहरदगा : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भाई–भाभी को टांगी से काट डाला

lohar1.jpg

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की टांगी से काटकर कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को जमीन विवाद के कारण मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना भंडरा पुलिस को ग्रामीणों ने दी। मृतक के भतीजे ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर कॉल कर बताया गया कि उनके बड़े चाचा सुकरा उरांव और भाभी गायत्री उरांव की उनके ही छोटे चाचा जीतराम उरांव द्वारा टंगी से हत्या कर दी गई है। वहीं हत्या के आरोपी जीतराम उरांव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 



 स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ख्वास खिजरी गांव के तेतरचुवा बस्ती निवासी जीतू उरांव व सुकरा उरांव दोनों भाइयों में संपत्ति बंटवारा को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान रविवार को सुकरा उरांव अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। गायत्री वहीं पर बैठकर बीएलओ का काम कर रही थी तभी जीतू उरांव टांगी लेकर पहुंचा और अपने बड़े भाई सुकरा उरांव की गर्दन पर वार कर दिया। यह देख कर अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी गायत्री उरांव पर भी जीतू उरांव ने टांगी से वार कर हत्या दिया, जिससे दोनों पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव में पति-पत्नी की निर्मम हत्या की खबर सुन कर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुकरा व उसकी पत्नी गायत्री काफी मिलनसार स्वभाव के थे। घटना के बाद उसके दो पुत्रों की हालत रो-रोकर बुरा हाल है। भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि भंडरा थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

 

दोनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचा दिया है जहां उनका पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि हत्या करने के पीछे के कारण का साफ-साफ खुलासा नहीं हो पाया है जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।


घटना की सूचना पाकर भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form