CHAIBASA: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, 8 किलो IED बरामद

8_kg_ied.jpg

चाईबासा:  पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा के मारादिरी के पास के जंगल में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने इस दौरान एक 8 केजी का आईईडी बरामद किया। IED को मौके पर ही बम निरोधन दस्ते ने नष्ट कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए  पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान में लगातार सफलता मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि शनिवार को गोईलकेरा के मारादिरी के आसपास के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 8 केजी का एक आईईडी बम बरामद किया गया है। बरामद आईईडी बम को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पिछले 10 अक्टूबर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस अभियान में गोईलकेरा थानांतर्गत कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र व टोंटो थानांतर्गत हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार खोजबीन जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form