कोचिंग सेंटर के संचालक की पंडिपुरिंग फॉल में डूबे से मौत, 2 छात्रों की बची जान

a844.jpeg

रांची:  झारखंड में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। 40 छात्रों को लेकर पिकनिक मनाने पहुंचे कोचिंग संचालक की वाटर फॉल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार मेहता के रूप में की गई है।  संतोष टोरी चंदवा के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक संतोष 40 छात्रों को साथ लेकर बस से पंडिपुरिंग फॉल पहुंचे थे। कोचिंग सेंटर के छात्रों ने बताया कि वहां पहुंचते ही कुछ लोग खाना बनाने लगे वहीं संतोष रितेश और अमन के साथ नहाने चले गए। नहाने के क्रम में संतोष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। रितेश औऱ अमन ने उनको बचाने के प्रयास किया लेकिन दोनों भी टीचर के साथ डूबने लगे। 

टीचर के साथ दोनों छात्रों को डूबता देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने रितेश और अमन को पानी से बाहर निकाल लिया लेकिन संतोष डूबने लगे। सूचना पर पहुंचे पर्यटन मित्रों ने उनको बाहर निकाला और बस से ही तोरपा रेफरल अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद कोचिंग सेंटर के शिक्षक औऱ छात्र काफी मर्माहत हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form